राजनीति

Image Alt Text

‘मन की बात’: प्रधानमंत्री ने की छिंदवाड़ा के महुआ कुकीज की प्रशंसा

राजनीति


भोपाल। हर महीने अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राजधानी भोपाल में भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने ‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ के प्रतिभागियों के साथ श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में कार्यक्रम को सुना। पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भोपाल के शाहपुरा मंडल के बूथ क्र 237 में एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने रायसेन जिले के खरबई मण्डल के ग्राम रतनपुर के बूथ क्र. 118 में महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बाई कुशवाह के निवास पर कार्यक्रम को सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के पास देश की छोटी-छोटी जानकारियां भी होती हैं। देश के गरीब एवं किसानों के जीवन में बदलाव आएं, यह उनकी प्राथमिकता है। देश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक प्रगति हो, यह प्रधानमंत्री मोदी जी की प्राथमिकता है, जिसके लिए वे लगातार प्रयत्नशील रहते हैं। प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में ऐसे लोगों का उल्लेख किया जो पर्दे के पीछे रहकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा  वनवासी क्षेत्र में महुआ के फूल से कुकिज कैसे बनाई जाती है, इसका उल्लेख कर प्रशंसा की है। सुश्री बांसुरी स्वराज ने युवाओं से कार्यक्रम को हर माह सुनने का आग्रह किया।