विशेष

Image Alt Text

जानवरों से फसलों को बचाने सरकार करवाएगी फेसिंग

विशेष

भोपाल। किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए सरकार फेसिंग का आधा खर्च सरकार वहन करेगी। राष्ट्रीय बागवानी एकीकृत विकास कार्यक्रम के तहत उद्यानकी फसल उगाने वाले किसान अपने खेत के चारो ओर 5 तार व खम्बे की फेंसिंग लगवा सकते हैं। उद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने किसानों से आवेदन पत्र मांगे हैं। विभाग ने प्रत्येक जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है।
उद्यानिकी विभाग के आयुक्त ने बताया कि उद्यानकी फसलों में सब्जी, फल, फूल एवं मसालों की फसलों को जंगली जानवर क्षति पहुंचाते हैं। इससे बचाव के लिए फेसिंग की योजना लागू की गई है। तार.फेंसिंग लगाने में आने वाला खर्च का आधा यानी 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। तार.फेंसिंग लगाने का खर्चा 300 रुपए प्रति रनिंग मीटर आता है। इस हिसाब से एक हजार रनिंग मीटर का खर्चा तीन लाख रुपए होगा, इसमें डेढ़ लाख रुपए राज्य सरकार देगी बाकी का डेढ़ लाख रुपए किसान के हिस्से में आएगा।