Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजधानी

Image Alt Text

टीआई रूपेश दुबे की हालत में सुधार नहीं, कल रात खाया था जहर

राजधानी

  • - पत्नी ने स्टॉफ की मदद से अस्पताल में कराया भर्ती
    - परिवारिक विवाद की वजह से खाया जहर
    भोपाल। निशातपुरा के थाना प्रभारी रूपेश दुबे की हालत में सुधार नहीं हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। दुबे के जहर खाने की सूचना मिलने पर कई पुलिस अधिकारी रात में ही अस्पताल पहुंच गए थे।
    बीती रात टीआई दुबे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्हें पत्नी ने स्टॉफ की मदद सेे नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की शाम तक उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के पीछे पारिवारिक तनाव को वजह बताया जा रहा है। जैसे ही इस घटना की खबर पुलिस विभाग में फैली। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर के बाहर देर रात तक पुलिस वाहनों की कतारें नजर आईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार अपडेट ले रहे हैं।
    पत्नी से फोन पर बात करते करते खाया जहर
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीआई रूपेश दुबे कोलार इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उन्होंने निशातपुरा थाने के पास भी एक मकान किराए से लिया हुआ है। रविवार रात इसी मकान में उन्होंने जहर खा लिया। बताया जाता है कि टीआई रूपेश की पत्नी से फोन पर बहस चल रही थी। बहस खत्म ना होने से परेशान होकर उसी दौरान उन्होंने जहर खा लिया। जहर खाते समय यह बात उन्होंने पत्नी को बताई। यह सुनते ही पत्नी मौके पर पहुंची और स्टॉफ की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि टीआई और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से आपसी मतभेद और तनाव चल रहा था।
    हेडकांस्टेबल की पत्नी ने लगाई फांसी
    भोपाल। जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले पुलिस हेड कॉस्टेबल की पत्नी ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद निवासी चांदनी भदौरिया पति दिनेश भदौरिया 30 गृहणी थी। उनके पति पुलिस विभाग में हेड कॉस्टेबल के पद पदस्थ हैं। बीती रात वह अपने बच्चों को घुमाने के लिए लाल परेड ले गए थे। जहां से लौटे, तो देखा कि कमरे का गेट अंदर से बंद है। इसे खुलवाने के लिए पति दिनेश ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया और गेट अंदर से नहीं खुला तो उन्होंने गेट तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी फंासी के फंदे पर लटकी हुईं थी। उन्होंने तुरंत पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेडकांस्टेबल की पत्नी ने किन कारणों से फांसी लगाई है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सोसाइड नोट भी नहीं मिला है।