राजधानी

Image Alt Text

खुले में मांस की बिक्री बंद करने दिया ज्ञापन

राजधानी

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन की गाइडलाइन के विपरीत पुराने शहर में मांस की बिक्री की जा रही है। इसके विरोध में सोमवार को चौक मंडल के व्यापारियों ने एसीपी को ज्ञापन दिया। इसके बाद शाम को नगर निगम अधिकारियों ने इन विक्रेताओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
चौक मंडल के भाजपा अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश है कि मांस की बिक्री खुले में ना हो, किसी भी धार्मिक स्थल से 100 मीटर की दूरी पर बिक्री ना हो, परंतु उक्त निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में एक ज्ञापन व्यापारियों ने तलैया थाने के एसीपी कोतवाली चंद्रशेखर पांडे को दिए। इस मौके पर भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं मंडल उपाध्यक्ष विवेक साहू समेत चौक मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष विवेक साहू, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अवनि शर्मा,आकाश बाथम, मुकेश साहू, महेश मालवीय, दीवान सिंह, संदीप राठौर, लोकेश शर्मा, नवीन बाथम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।