मध्यप्रदेश

Image Alt Text

28 या 29 जुलाई को आएगा माशिमं की द्वितीय परीक्षा का परिणाम

मध्यप्रदेश

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 व 12 वीं की द्वितीय परीक्षा का दो चरणों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। अब रिजल्ट बनाने का काम चल रहा है। माशिमं सचिव ने संकेत दिए है कि अगले सप्ताह 28 या 29 जुलाई को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में साढ़े तीन लाख बच्चों की नौ लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है।
मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी का कहना है कि विद्यार्थियों का नुकसान नहीं होगा, उन्हें फिर से तीसरी बार परीक्षा के तनाव से नहीं गुजरना होगा। इस प्रकरण में दोषी केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक पर कार्रवाई की जाएगी, वहीं अब तक स्कूल शिक्षा विभाग ने केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
बता दें, कि अरेरा कॉलोनी स्थित शासकीय नवीन उमावि के परीक्षा केंद्र पर 19 जून को 12 वीं के विद्यार्थियों को 10 वीं कक्षा का अंग्रेजी का पर्चा दे दिया था, उसे उन्होंने हल करा लिया। इस संबंध में मंडल की परीक्षा समिति 24 जुलाई को निर्णय लेगी। गलत प्रश्नपत्र हल करने वाले उत्तरपुस्तिकाओं को समिति में भेज दिया है।