Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

अब स्कूलों में ही होगा 5 से 7 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट

मध्यप्रदेश

- यूआईडीएआई ने तैयार की कार्ययोजना
भोपाल। यूआईडीएआई ने एक बड़ी कार्ययोजना तैयार कर 5 से 7 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट उनके स्कूल में ही करने का निर्णय लिया है। अब बच्चों को आधार सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इससे प्रदेश के लाखों बच्चों को फायदा होगा, जिनका आधार अभी तक अपडेट नहीं हुआ है।
बता दें कि  5 साल की उम्र के बाद बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करना मेंडेटरी है। इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो अपडेट किए जाते हैं। अगर 7 साल की उम्र तक आधार अपडेट नहीं किया जाता है, तो कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा और बच्चे को शिक्षा विभाग की सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप और स्कूल में एडमिशन जैसे लाभ नहीं मिलेंगे।
एमपी नगर आधार केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अपडेशन के लिए हरेक स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीनें भेजी जाएंगी। यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि  इस योजना पर अगले 2 महीनों में शुरू किया जा सकता है। पहले फेज में यह प्रक्रिया उन स्कूलों से शुरू होगी, जहां ज्यादा बच्चे हैं।
अभी मुफ्त, बाद में देना होगा चार्ज
यूआईडीएआई के अनुसार  0 से 5 साल के बच्चों का आधार कार्ड बिना बायोमेट्रिक के बनता है। 5-7 साल में पहला बायोमेट्रिक में अपडेट कराना मेंडेटरी है। ये प्रोसेस पूरी तरह मुफ्त है। यदि 7 साल के बाद अपडेट नहीं कराया, तो अपडेट करवाने में 100 रुपये चार्ज लगेगा।