Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजनीति

Image Alt Text

आप समाज का विश्वास जीतें, आपकी चिंता पार्टी करेगी

राजनीति

प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा अजजा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

भोपाल। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता समाज के नेता बनें, समाज को पार्टी से जोडऩे का काम करें। लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ें। जब आप समाज का विश्वास जीतेंगे, तो पार्टी भी आप पर विश्वास जताएगी। आपकी परंपराएं और संस्कृति सुरक्षित रहे, समाज का वजन बड़े, नेतृत्व बड़े, इसकी चिंता पार्टी करेगी। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। 

अनुसूचित जनजाति मोर्चा की भूमिका पार्टी और समाज में महत्वपूर्ण है। आप अपनी भूमिका का निर्वाह जितनी सक्रियता के साथ करेंगे, भाजपा की जीत भी उतनी ही सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जब आप अपने क्षेत्र में, समाज के बीच जाएं, तो छोटी-छोटी बैठकें करें। कोशिश करें कि हर व्यक्ति आप से खुलकर बात कर सके, सवाल पूछ सके। जो भी प्रश्न उठाए जाएं, उनका उत्तर पूरी ताकत से और पूरे आत्मविश्वास के साथ दें। आप उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसने जनजातीय समाज की भलाई के लिए अनेक काम किए हैं। इसलिए लोगों के बीच अपनी बात पूरी दमदारी से रखें। आप बोलेंगे, तो लोग आप से जुड़ेंगे। 

मोर्चा को मुकाम तक पहुंचाने सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : शर्मा 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2025 को पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। अटल जी ने अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए केंद्र सरकार में अलग मंत्रालय बनाने का काम किया था। वनाधिकार कानून और पेसा एक्ट में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मोर्चा कार्यकर्ता कार्यक्रमों में समाज के लोगों को यह बताएं कि जनजातीय समाज के विकास के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता और बाएं और युवाओं को पार्टी से जोने के साथ जनजातीय समाज की परेशानियों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए कार्य करें। जनजातीय समाज हमेशा से प्रकृति की पूजा करता रहा है, हम सभी प्रकृति की पूजा करते हैं। इसलिए जनजातीय समाज को तोने और भ्रमित करने वाली वैश्विक और देश के अंदर सक्रिय ताकतों से निपटने के लिए मोर्चा कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं।

जनजातियों को भ्रमित करने वालों से सजग रहे कार्यकर्ता :भाबर

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ने कहा कि देश में कुछ ताकतें ऐसी हैं जो जनजातियों को भ्रमित करने में लगी हुई हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और जनजातियों को भ्रमित करने वालों से समाज के लोगों को सजग करें। हम सभी लोगों को जनजातीय समाज को बरगलाने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहना है। केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं को जनजातीय समाज के लोगों को लाभ मिले, इसके लिए गांव-गांव, झोपी-झोपी घूमकर सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मंत्री नागर सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा के सह प्रभारी श्याम महाजन, प्रदेश महामंत्री व विधायक हरिशंकर खटीक, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकाम सिंह किरो, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, भाजपा के प्रदेश मंत्री  जयदीप पटेल मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।