Breaking News:
मध्यप्रदेश
प्रदेश में गहराया खाद्य संकट, वितरण केंद्रों पर कतारें
मध्यप्रदेश
-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की पर्याप्त खाद्य आपूर्ति की मांग
भोपाल। प्रदेश में खाद संकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बुवाई के सीजन में किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। किसान सुबह चार बजे से खाद वितरण केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन अधिकतर किसानों को चार-पांच बोरी खाद भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल टोकन बांटने तक सीमित है, जबकि ज़मीनी हकीकत में खाद की उपलब्धता लगभग शून्य है।
पटवारी ने पर्याप्त खाद्य आपूर्ति की मंाग करते हुए कहा कि आखिर किसानों को हर साल सिर्फ वादे और टोकन ही क्यों मिलते हैं, वास्तविक राहत और आपूर्ति कब दी जाएगी? उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सप्लाई चेन में पारदर्शिता नहीं है, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही और जरूरतमंद किसानों तक खाद पहुंचने में लगातार प्रशासन नाकाम रहा है। पटवारी ने मांग की है कि सरकार इस गंभीर संकट पर स्पष्ट जवाब दे और तत्काल ठोस कदम उठाते हुए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करे, वरना प्रदेश के लाखों किसानों का भविष्य संकट में पड़ सकता है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26