Breaking News:
राजनीति
अतिवृष्टि क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराए सरकार, किसानों को दे मुआवजा:कांग्रेस
राजनीति
भोपाल। मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश की वजह से फसलों एवं संपत्त्यिों केा नुकसान पहुंचा है। सरकार प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराए और किसानों को मुआवज और राहत राशि दे।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल के जिलों के कम से कम 200 गांवों में भारी बारिश ने फसलों को व्यापक नुकसान पहुँचाया है। तिलहन और दलहन की फसलें कई स्थानों पर पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। इससे पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे किसान गंभीर आर्थिक संकट में हैं। इसके अतिरिक्त, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों मकान ढह चुके हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने मांग की है कि सभी प्रभावित गांवों में तत्काल राजस्व टीम भेजकर पारदर्शी सर्वेक्षण किया जाए। जिन परिवारों के घर टूटे हैं, उन्हें पुनर्वास और राहत शिविर की सुविधा दी जाए। प्रभावित किसानों को कर्जमाफी और अगली फसल के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाए। राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 में संशोधन कर हल्का पटवारी की जगह खेत को ईकाई मानकर सर्वे कराया जाए ताकि किसानों को न्यायोचित मुआवजा एवं राहत राशि मिल सके।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26