राजनीति

Image Alt Text

मांडू बैठक के बाद आक्रामक दिखेगी कांग्रेस

राजनीति

भोपाल। मप्र कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर धार जिले के मांडू में आयोजित किया गया। जिसका मंगलवार को समापन हो गया है। दो दिन चले शिविर को पहले दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने मप्र कांगे्रस के नेताओं को समन्वय से काम करने की नसीहत दी। शिविर के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर विपक्ष को लेकर फैलाए जा रहे झूट का जवाब देना। जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरना। सत्ता पक्ष के बेबुनियाद मुद्दों से दूर रहकर जनता के मुद्दों की लड़ाई लडऩा। महीने में एक बड़ा आंदोलन करने की भी रणनीति पर चर्चा हुई। 

कांग्रेस ने शिविर में सकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार की सदन के भीतर और बाहर घेराबंदी की जाएगी। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में सभी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी समेत राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने हिस्सा लिया।