Breaking News:
राजनीति
मानव संग्रहालय में एक साथ रोपे गए 4 हजार पौधे
राजनीति
-मुख्यमंत्री ने कहा, अकेले पौधा रोपें नहीं, बल्कि बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी करें
भोपाल। राजधानी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में एक साथ 4 हजार से अधिक पौधे रोपे गये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ यह वृहद पौधारोपण कार्यक्रम स्वस्थ वसुंधरा अभियान के तहत नगर निगम, द्वारा भोजपाल मित्र परिषद के सहयोग से किया गया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक अशोक पांडे, सामाजिक न्यायमंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय और भोजपाल मित्र संस्था के कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेलपत्र का पौधा रोपा और इसके बाद मीडिया से कहा कि पूरे प्रदेश में बृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से यह अपील भी की है कि अकेले पौधा रोपें नहीं, बल्कि बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी करें। इसके पहले उनका कहना था कि हम सब जानते हैं कि इस पृथ्वी का जीवन वृक्ष और बाकी जनजीवन से जुड़ा हुआ है। कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन का परस्पर एक दूसरे पर अवलंबन ये हमारे लिए जीवन प्रदान करता है। खासकर मप्र तो और भाग्यशाली है। पूरे देश के बाकी राज्यों की तुलना में सर्वाधिक वन संपदा मप्र में हैं।
पौधारोपण से रक्षाबंधन जैसा संबंध
मुख्यमंत्री का कहना था कि एक दूसरे से जुडक़र ही जीवन बनता है। हमारी सनातन संस्कृति में प्रारंभ से पौधारोपण के साथ ऐसा संबंध है जैसे कि हमारे यहां रक्षाबंधन होता है तो अपने घर-आंगन में बने गमले से लेकर पेड़ पौधों को राखी बांधकर बहनें अपने भाव को प्रकट करती हैं।
भोपाल नगर में 5100 पौधे लगाने का संकल्प
शहर में 5100 पौधे रोपे गये। इस कार्यक्रम के अलावा सभी 85 वार्डों में पार्षद, मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों पौध रोपण किया।
हमसे जहां गलतियां हुई वहां पौधारोपण की जरूरत
मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों से कहा है कि जहां गलतियां हुई है वहां भी पौधारोपण की जरूरत है। इसलिये कि जब हम आर्थिक समृद्धि की तरफ जाना चाह रहे हैं, तो दूसरी तरफ से वन संपदा में भी समृद्धि की आवश्यकता बनी हुई है। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते हुए याद किया कि संग्रहालय का पूरा इलाका आज से चार महीने पहले ग्लोबल इन्वेस्टरमीट के दौरान ही प्रधानमंत्री ने अपनी उपस्थिति से हमारे जनजीवन के साथ मप्र को समृद्ध बनाने का संकल्प कराया था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26