Breaking News:
राजधानी
राजधानी में 24 घंटे में 57 मिमी तक हुई बरसात
राजधानी
गर्मी-उमस के बाद एक बार फिर झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
भोपाल। एक बार फिर मानसून की सक्रियता से पिछले 3 दिनों से परेशान नागरिकों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मध्यरात्रि झमाझम बरसात के बाद मंगलवार शाम भी राजधानी में झमाझम पानी गिरा। इधर मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बरसात की चेतावनी दी है।
बता दें कि मानसूनी गतिविधियों में आई कमी के कारण पिछले तीन दिनों से पूरा प्रदेश गर्मी और उमस की चपेट में चला गया था। सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश के बाद भी राजधानी इससे अछूती नहीं रही। बावजूद इसके साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और सक्रिय मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव सोमवार व मंगलवार मध्यरात्रि दिखाई दिया। दूसरे दिन भी आकश मेघमय रहा और शाम तक बादल फिर बरस पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक इस अवधि में राजधानी में ही 57.8 मिमी पानी गिर चुका है। जबकि 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र राजधानी के साथ ही पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता को और बढ़ाएगा।
पूर्वी मप्र में अधिक बरसात
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन की सक्रियता के कारण अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश, विशेष रूप से जबलपुर, सागर, और रीवा संभाग, सबसे अधिक प्रभावित होंगे। मौसम की यह गतिविधयां 26 जुलाई तक रहने की संभावना है।
इसलिये मौसम बदला
-मानसून की कम दबाव रेखा पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुँच रही है।
-दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
-ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।
मप्र में 52 मिमी प्रतिशत बरसात
मध्य प्रदेश में 22 जुलाई तक 52 मिमी बरसात हुई है। यहां 528.3 मिमी पानी गिर चुका है। जबकि औसत वर्षा 347.7 मिमी से अधिक नहीं है। पूर्वी मप्र में यह बारिश 68 प्रतिशत और पश्चिमी मप्र में 36 प्रतिशत अधिक है। यह अतिरिक्त बारिश पूर्वी मध्य प्रदेश (जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल) में विशेष रूप से देखी गई है। वहीं पश्चिम में स्थित इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर, और आगर-मालवा जैसे जिले अभी भी 10 इंच से कम बारिश के साथ पीछे हैं।
आज-कल ऐसा रह सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज कल में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के लिये अलर्ट है। वहीं 25 जुलाई को मालवा-निमाड़ क्षेत्र (इंदौर, उज्जैन, देवास) में भी बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26