राजधानी
नवनीत कोठारी बने राज्यपाल के प्रमुख सचिव
राजधानी
भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को दो अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। केसी गुप्ता को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, राजभवन से हटाकर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। नवनीत कोठारी को प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक एप्को (अतिरिक्त प्रभार) से हटाकर उन्हें राज्यपाल का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। अशोक वर्णवाल को पूर्व दायित्वों के साथ अपर मुख्य सचिव पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त एवं महानिदेशक एप्को का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार चंद्रमौली शुक्ला को पूर्व दायित्वों के साथ अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ओएसडी-सह-आयुक्त-सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी श्रीमती उमा महेश्वरी से कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को)का चार्ज वापस लेकर मप्र ग्रामीण सडक़ प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक आर्य को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपा गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26