राजधानी

Image Alt Text

राजधानी में अगले 5 दिन गरज के साथ मध्यम वर्षा का दौर

राजधानी

-शहर में दिन भर छाये रहे बादल, हुई रिमझिम बरसात
भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बरसात शुरू हो गई है। इसका असर राजधानी भोपाल में भी दिखाई देगा। यहां अगले 5 दिन गरज के साथ मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। बुधवार भी दिन भर बादल छाये रहे और रुक-रुककर रिमझिम बरसात हुई। बीते 24 घंटे में अकेले भोपाल शहर में 18.6 मिमी पानी बरस चुका है।
         मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश में दो सक्रिय चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन के कारण अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इस अवधि में गरज के साथ राजधानी में भी मध्यम वर्षा के आसार है। 25 जुलाई से इसमें तेजी आज सकती है। इसके पहले बुधवार से बने नये सिस्टम की सक्रियता के कारण यहां सुबह से कई इलाकों में रिमझिम बरसात हुई। वहीं करोंद क्षेत्र में तेज पानी गिरा है। रुक-रुककर बरसाता यह दौर देर रात तक जारी रहा है।
शहरी क्षेत्र अधिक बरसात
भोपाल जिले की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में अधिक बरसात हुई है। शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 15.3 मिमी पानी गिरा है। जबकि इस अवधि में जिले भर में बरसात का आंकड़ा महज 15.3 मिमी में सिमट गया है। पिछले 53 दिनों में यानी 01 जून से यहां 433.6 मिमी बरसात हो चुकी है। जबकि पिछले 23 दिनों में सामान्य 373.8 से 14 प्रतिशत अधिक यानी 427.5 मिमी पानी गिर चुका है।
इसलिये वर्षा की संभावना  
मानसून की द्रोणिका यूपी, झारखंड से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के साथ पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है।

प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम  
सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ भोपाल, विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में पृथक स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।