राजधानी
हंगामेदार हो सकती है नगर निगम परिषद की बैठक
राजधानी
-जनहित के मुद्दों पर स्थानीय शासन को घेरने की तैयारी में विपक्ष
भोपाल। आज होने जा रही नगर निगम परिषद की बैठक में हंगामे के आसार हैं। जलभराव व खराब सडक़ सहित जनहित के मुद्दों पर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है। बैठक आईएसबीटी सभा कक्ष में आयोजित होगी। जिसमें शहर में जलभराव से हुए नुकसान सहित खराब सडक़ों को लेकर विपक्ष अपने तीखे तेवर दिखा सकता है।
दरअसल नगर निगम परिषद की बैठक कराने कांग्रेस पार्षद लगातार मांग कर रहे थे। शहर में जलभराव के बाद सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर इनकी नाराजगी है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के अनुसारसडक़, सीवेज व सफाई समेत स्वच्छ पेयजल आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की जाएगी। लगातार बैठक देरी से होने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इसके मद्देनजर बुधवार को कांगे्रस पार्षद दल की बैठक में भी विमर्श किया गया है। जहां कांग्रेस पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान ने बंद स्ट्रीट लाईटों के साथ रात में दुर्घटना का कारण बन रही शहर की खराब सडक़ों के मामले को अहम बताया है।
नामकरण और विसर्जन घाट प्रस्ताव पर होगी चर्चा
बैठक में सबसे पहले भोपाल नगर निगम को देशभर के शहरों में दूसरा स्थान मिलने पर परिषद की ओर से सफाई मित्रों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके बाद सावन के महीने की परिषद को बधाई, फिर आगामी त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दी जाएंगी। प्रश्नकाल का एक घंटा तय होगा और इसके बाद एजेंडे पर चर्चा शुरू होगी। एजेंडे में नए विसर्जन घाट, अमृत 0.2 योजना और नामकरण के प्रस्ताव परिषद में रखे जाएंगे।
25 करोड़ रुपए से बनेंगे 6 विसर्जन कुंड
परिषद के एजेंडे के अनुसार 6 विसर्जन कुंड निर्माण के साथ शेड, मॉनिटरिंग टॉवर, रिटेनिंग वॉल, पॉथ-वे, बाउंड्रीवॉल, हार्टिकल्चर ड्रेन कलवर्ट, इलेक्ट्रिफिकेशन एवं इंट्रेस गेट निर्माण की योजना है। यह बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में 4.45 करोड़ रुपए से कुंड के साथ नीलबड़ 6.01 करोड़ रुपए, संजीव नगर 4.77 करोड़ रुपए, मालीखेड़ा 2.49 करोड़ रुपए और प्रेमपुरा में 7.34 करोड़ रुपए से बनाए जाएंगे। वहीं ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदले जाने का प्रस्ताव भी चर्चा में शामिल है। इसके साथ ही 80 फीट रोड स्थित विवेकानंद पार्क, अशोका गार्डन के पास चौराहे का नाम विवेकानंद चौक करने का प्रस्ताव आएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26