Breaking News:
राजधानी
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई
राजधानी
-चित्र पर माल्यापर्ण कर संगठनों ने अर्पित किये श्रद्धासुमन
भोपाल। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती बुधवार को मनाई गई। आजाद चौक गीतांजलि चौराहा स्थित आजाद प्रतिमा स्थल पर विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस दौरान मध्यप्रदेश जिझौतिया कल्याण परिषद ने स्वतंत्रता आंदोलन के सभी शहीदों की जयंती दलगत या सामाजिकता से ऊपर उठकर एकजुटता से मनाने की आवश्यकता बताई है।
अध्यक्ष दिनेश तिवारी का यहां कहना था कि आजादी दिलाने वाले तमाम शहीदों ने अपनी कुर्बानी किसी दल या समाज के लिए नहीं अपितु भारत देश को आजाद कराने के लिए दी थी। इसलिए चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक जैसे सभी शहीदों की जयंती और पुण्यतिथि शहर, गांव, मोहल्लों में एक साथ व एक मंच पर मनाई जानी चाहिये। वहीं जय हिंद सेना के सदस्यों ने तीन शेड न्यू मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे द्वारा भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग की गई है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26