मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मानसून में रेल फ्रैक्चरों की करे निगरानी

मध्यप्रदेश

- जीएम की अध्यक्षता में हुई संरक्षा की समीक्षा बैठक।
भोपाल । पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने रेल संरक्षा को लेकर बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि मानसून के दौरान रेलवे ट्रैक, सिग्नलों, रेल फ्रैक्चरों और रेल वेल्डों की व्यापक निगरानी की जाए। ट्रेनों की पंचअलिटी मॉनिटर करने, स्पीड तथा सेफ्टी पर जोर दिया।
उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रहे अधोसरंचनात्मक निर्माण कार्यों एवं मानसून के दौरान रेलवे सेफ्टी अनुक्षण आदि पर दिशा- निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रेलगाडिय़ों के सुरक्षित परिचालन के लिए संरक्षा अभियानों का अनुपालन कर जहां भी जरूरी हो, वहां कर्मचारियों को परामर्श दें। उन्होंने कहा कि स्टेशन पुनर्विकास अधोसरंचना निर्माण कार्यो में तेजी लाए। यात्री सुविधाओं में विस्तार पर विशेष जोर देने की जरुरत है।
इस बैठक में एजीएम प्रमोद कुमार खत्री एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीन खोराना, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर एम विजय कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एसडी पाटीदार आदि समेत जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
  ---