राजधानी

Image Alt Text

राजधानी

डॉ. अभिषेक ने संभाला रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का पदभार
भोपाल। रेलवे सुरक्षा बल के नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे आईआरपीएफएस के यूपीएससी-2014 बैच के अधिकारी है। इससे पूर्व दक्षिण रेलवे के तिरुचिरापल्ली मंडल में इसी पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद आरपीएफ अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्री सुरक्षा, एसीपी रोकथाम, अनधिकृत वेंडिंग एवं रेल अपराधों की निगरानी को लेकर दिशा-निर्देश दिए।