Breaking News:
मध्यप्रदेश
बरकतउल्लाह विवि में विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन
मध्यप्रदेश
अनियमितताओं के विरोध में कुलपति को सौंपा ज्ञापन
भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमतताओं के और सुविधाओं की कमी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से कुलपति का ध्यान अनियमितताओं की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षा और परिणामों में देरी हो रही है। विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। प्रयोगशालाओं की स्थिति दयनीय है, छात्र सुविधाओं की अनदेखी, विभागों और छात्रावासों की स्थिति जर्जर है एवं विश्वविद्यालय में नि:शुल्क बैटरी रिक्शा सुविधा का अभाव है तथा छात्रा क्रिकेट टीम को आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि बीपीएड एवं एमपीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में देरी से छात्रों का भविष्य संकट में है, जबकि नए सत्र के प्रवेश शुरू हो चुके हैं। आठ माह बाद पात्रता के माध्यम से विद्यार्थियों को बाहर किया जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है। वाइवा एवं प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अनावश्यक देरी की जा रही है। परीक्षा परिणामों में अनियमितता एवं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी करने में देरी छात्रों के हितों के विपरीत है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में पेयजल, वॉटरकूलर, कक्षाओं में पंखे, लाइटिंग, वॉशरूम की खराब स्थिति, परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और स्ट्रीट लाइट आदि का अभाव है। इसके अलावा प्रयोगशालाओं में भी संसाधनों की कमी है।
प्रदर्शन के दौरान हुई कार्यवाही
विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन के दौरान ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीवार से अतिक्रमण हटा दिया एवं पानी की टंकी की सफाई करवाई साथ ही लिखित आश्वासन दिया कि सत्र 2024-25 के एमपीएड एवं बीपीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की समय सारणी दो दिन में जारी की जाएगी। दो दिन के भीतर स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएंगी। विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री शिवम् जाट ने कहा कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26