Breaking News:
मध्यप्रदेश
प्रदेश में चार घंटे की भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
मध्यप्रदेश
- अशोक नगर, मुंगावली में बाढ़, सिरोंज में कार, तो शिवपुरी में तीन बहे, एक की मौत
भपाल। प्रदेश में गुरुवार सुबह से बारिश का एकदम स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में पूरे दिन भारी बारिश होती रही। इसके कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के गुरुवार की सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार भोपाल में 28, रायसेन में 59, पचमढ़ी में 34, दतिया-शिवपुरी में 10-13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
भारी बारिश से सर्वाधिक रूप से अशोकनगर और मुंगावली में बाढ़, तो सिरोंज में एक कार, विदिशा जिले में ग्यारसपुर के पास मनोरा पुलिया के ऊपर से पानी बहने से गर्भवती फंसी। मौके पर पुलिस और होमगार्ड जवानों ने रस्सी के सहारे उसे पुलिया पार कर अस्पताल पहुंचाया। वही रतनगढ़ वाली माता मंदिर की पदयात्रा पर निकले शिवपुरी के पिछोर में एक ही परिवार के 15 सदस्यों में से तीन लोग उफनते नाले में बह गए। इनमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियों को परिजन ने बचा लिया।
शिवपुरी, रायसेन और बारना में डैम के खोले गेट
मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी में अटल सागर बांध मडीखेड़ा के दो गेट खोलकर 346 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले रात 12 से 3 बजे तक रायसेन में बारना बांध के 4 गेट एक-एक मीटर खोलकर दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वही जबलपुर में बारना डैम के भी गेट खोल गए।
शुक्रवार का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को जबलपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। विभाग के अनुसार, विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और उमरिया में भारी बारिश होगी।
भोपाल में 4 घंटे की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल
भोपाल। राजधानी में गुरुवार की दोपहर करीबन 4-5 घंटे की बारिश ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के सिस्टम की पोल खोल दी। सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक हुई भारी बारिश से जलभराव के कारण गड्ढे नजर नहीं आए। इससे वाहन चालक परेशान होते रहे। जगह- जगह जाम की स्थिति बन गई।
पिछले सप्ताह बारिश थमने से पीडब्ल्यूडी ने अल्पना तिराहे से भारत टॉकीज तक सडक़ निर्माण का काम शुरू किया, पर काम की गति पर बारिश ने पानी फेर दिया। तेज बारिश से अल्पना तिराहे पर गड्ढों में भरी गिट्टियां बह गई। यहां पुन: गहरे गड्ढे नजर आएं। वही भारत टाकीज के पास रोड का एक हिस्से का निर्माण होने से दूसरे हिस्से में निकासी ना होने से जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती रही।
एमपी नगर में जीजी फ्लायओवर के सामने भारी जलभराव से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वही सुभाष अंडरब्रिज में 2 फीट पानी भरने से कई वाहन बंद होने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
उधर नगर निगम के नाले भी इस बारिश में उफन कर सडक़ों पर तालाब का रूप ले लिया। बैरसिया बस स्टैंड, डीआईजी, करोंद, भोपाल टाकीज, अल्पना तिराहे पर नालों- नालियों का गंदा पानी सडक़ों पर जमाव हो गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26