राजधानी

Image Alt Text

भेल से सेवानिवृत हुए इंजीनियर और पर्यवेक्षक

राजधानी

भोपाल। भेल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में गुरुवार को रिटायर हुए इंजीनियर और पर्यवेक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, भेल ने कमलजीत, महाप्रबंधक सीएमजी, निर्मल कुमार बोवाड़े, प्रबंधक एचआरएम, साहेबराव नारनवरे, भजनलाल खुरश्याम, अभियंता एवं 15 पर्यवेक्षकों को सेवानिवृत्त पर बधाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं। इस अवसर पर महाप्रबंधक मानव संसाधन टीयू सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।