Breaking News:
राजनीति
प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे सरकार के मंत्री!
राजनीति
सप्ताह में एक दिन कार्यकर्ताओं को देंगे जनप्रतिनिधि
भोपाल। 22 साल से सत्ता में रहते हुए भी मंत्रियों-विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी बात नहीं सुने जाने जैसी शिकायतों को दूर करने के लिए भाजपा के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नई समन्वय व्यवस्था बनाने के प्रयास में हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को एक दिन प्रदेश एवं संबंधित जिला कार्यालयों में कार्यकर्ताओं की बात सुनने के लिए बैठाने के प्रयास जारी हैं।
इससे पहले 2004 में कैलाश जोशी के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में इस तरह की व्यवस्था लागू की गई थी। जिला कार्यालयों में स्थानीय विधायक और सांसद व प्रदेश कार्यालय में क्रमवार सप्ताह में एक बार एक मंत्री को उपलब्ध रहना होगा। कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में सरकार के मंत्री और जिला कार्यालयों में सांसद, विधायक के पास अपनी शिकायत व आवेदन देकर जाएंगे। , जिनका निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी शुरूआत श्री खंडेलवाल अपने गृह जिले बैतूल से कर चुके हैं। वे स्वयं भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार और मंगलवार को कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहने की बात कह चुके हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26