Breaking News:
राजनीति
प्रदेश में नकली खाद-बीज की बिक्री पर घिरी सरकार
राजनीति
-पटवारी और अजय सिंह ने की कार्रवाई की मांग
भोपाल। प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में बिक रहे नकली खाद, बीज और खाद संकट के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही केंद्र सरकार से चर्चा कर प्रदेश को पर्याप्त खाद आवंटित कराने की मांग की है। पटवारी ने कहा कि राज्य में नकली खाद, नकली बीज और नकली कीटनाशकों की बिक्री से किसानों को वित्तीय संकट और फसल हानि का सामना करना पड़ रहा है। किसान पहले से ही मौसम की मार और बढ़ती लागत से जूझ रहा है। बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं अमानक उत्पाद किसानों की मेहनत और पूंजी को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे उनकी आय प्रभावित हो रही है और वे कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
इस साल खाद का संकट गहराया : अजय सिंह
वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश में इस साल फिर खाद का संकट गहरा गया है। प्रदेश को इस साल जरूरत से आधी मात्रा में ही खाद अभी तक आवंटित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि केन्द्र सरकार को पत्र लिखने की बजाय व्यक्तिगत रुचि लेकर स्वयं दिल्ली जाकर या फोन पर केन्द्र सरकार से बात करें। उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तो मप्र के ही हैं तो फिर मप्र में खाद की किल्लत क्यों हो रही है ?
अजय सिंह ने कहा कि यूरिया की काला बाजारी हो रही है और दोगुने दामों पर बिक रही है। उसी किसान को यूरिया मिल रही है जो न चाहते हुए भी नैनो यूरिया की बोतल खरीद रहा है। डीएपी की जगह एनपीए लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जबकि इस वक्त मक्का और धान के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि देवास के खातेगांव के कोलारी गांव के 8 किसानों ने 25 क्विंटल सोयाबीन बीज 6900 के भाव खरीदा जो आज तक अंकुरित नहीं हुआ। सीहोर जिले के 18 गांवों में बीजोपचार पाउडर खरीद कर बोनी की गई, लेकिन पूरी फसल खराब हो गई। सतना में बायर कंपनी का डुप्लीकेट फंगीसाइड बनाने का कारोबार पकड़ा गया है। सिवनी में गुजरात से लाई गई मिसब्रांड डीएपी खाद पकड़ी गई। खाद बीज वितरण को लेकर पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26