Breaking News:
मध्यप्रदेश
आंगनवाडिय़ों में नौकरी लगवाने घूम रहे हैं अधिकारियों के दलाल
मध्यप्रदेश
-कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने की अपील किसी को पैसे न दें
भोपाल। प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाडिय़ों में भर्ती को लेकर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। चौहान ने वीडियो जारी कर कहा है कि अलीजराजपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दलाल घूम रहे हैं। जो बहनों से आंगनवाड़ी में नौकरी लगवाने के लिए पैसे मांग रहे हैं। चौहान ने सभी महिला अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी को पैसा नहीं दें। मैरिट के आधार पर नियुक्ति मिलेगी।
मंत्री नागर सिंह चौहान ने वीडियो में कहा है कि अलीराजपुर जिले में कई शिकायतें उनके पास आई हैं। जिसमें आंगनवाडियों में नौकरी लगवाने के लिए दलाल घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि ये दलाल विभाग के अधिकारियों के हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्री नागर सिंह चौहान का गृह जिला अलीराजपुर है। जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का गृह जिला झाबुआ है। दोनों जिले पास-पास हैं। दोनों मंत्री जनजाति वर्ग से आते हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26