राजनीति

Image Alt Text

गौरव का उत्सव है कारगिल विजय दिवस: डॉ मोहन यादव

राजनीति

-कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम, किया शहीदों का पुण्य स्मरण
-राजधानी के शौर्य स्मारक में हितानंद शर्मा भी हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस को देशवासियों के लिए गौरव का उत्सव बताया है। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जारी अपने संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों से मां भारती की सेवा में सर्वस्व समर्पित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। इधर राजधानी में कई स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में शहीदों का पुण्य स्मरण किया गया। शौर्य स्मारक में हुए पुष्पांजलि समारोह में भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए।
    बता दें कि मुख्यमंत्री रीवा सैनिक स्कूल द्वारा आयोजित कारगिल विजय उत्सव में शामिल हुए थे। इसके पहले जारी वीडियो संदेश में उन्होंने इस अवसर को शौर्य और बलिदान की अमर गाथा, कारगिल विजय दिवस हम सभी के लिए गौरव का उत्सव बताया। उनका कहना था कि मां भारती के वीर सपूतों ने सर्वस्व न्यौछावर कर कारगिल में शत्रु का संहार कर विजय प्राप्त की। साठ दिन तक चलने वाले युद्ध की छवियां आज भी देशवासियों के मन मस्तिष्क पर बनी हुई है। भारतीय सैनिकों ने दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों में एक-एक चोटी को फतह कर अपने शौर्य का परचम फहराया, देश को गौरवान्वित किया और हमारा मनोबल बढ़ाया। पराक्रम की पराकाष्ठा करते हुए भारतीय सैनिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पाकिस्तान को पराजित किया। यह अवसर राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रण का है।

भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण
शौर्य स्मारक में हुए समारोह में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह जिलाध्यक्ष रवींद्र यती व संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ अमर जवान ज्योति पर पहुंचे और वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान  स्मारक में हुए समारोह में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह जिलाध्यक्ष रवींद्र यती व संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ अमर जवान ज्योति पर पहुंचे और वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बाणगंगा स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। यहां महापौर मालती राय ने पूर्व सैनिकों का सम्मान शॉल, पुष्पहार भेंटकर किया। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष देवेन्द्र भार्गव, पार्षद श्रीमती प्रियंका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व उनके परिजन मौजूद थे। इस दौरान कानूनी सेवा क्लिनिक का शुभारंभ भी हुआ।