Breaking News:
राजधानी
विजय दिवस पर छात्राओं ने किया शहीदों का पुण्य स्मरण
राजधानी
भोपाल। विजय दिवस पर छात्राओं ने शहीद भारतीय सैनिकों की वीरता व बलिदान का पुण्य स्मरण किया। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में यह आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवांर के मुख्यआतिथ्य में किया गया था। महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष डॉ. भारती सातनकर के साथ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव इस अवसर पर मौजूद थीं।
महाविद्यालय की छात्र संघ समिति एनसीसी एनएसएस जिसमें एनसीसी, एनएसएस इकाइयों की छात्राओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए श्री पवांर ने जहां राष्ट्र में सेना की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। आपने छात्राओं को राष्ट्र सेवा, कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर आगे बढऩे का आह्वान किया। वहीं डॉ. भारती ने छात्राओं को देश के प्रति समर्पण भाव एवं साहसिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। जबकि प्राचार्य डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव का कहना था कि कारगिल विजय दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि शौर्य, आत्मबलिदान और राष्ट्रप्रेम की अमर गाथा को स्मरण करने का पावन अवसर है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26