Breaking News:
राजधानी
शिशु मंदिर में मनाई हरियाली तीज
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हर्षवर्धन नगर विद्यालय में अभिभावक बहनों ने मिलकर विद्यालय में हरियाली तीज का पर्व मनाया। इस अवसर पर विद्या भारती की पूर्ण कालिक कार्यकर्ता नीता गोस्वामी एवं बालिका शिक्षा विभाग संयोजिका वैभवी खंडेकर ने सावन मास का महत्व एवं उसमे तीज पर्व का महत्व बताया
विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता तिवारी ने बताया प्रतिवर्ष अभिभावक माताओं द्वारा विद्यालय परिसर में हरियाली तीज का आयोजन किया जाता है, जिसमें खेल, गीत, भजन, मेहंदी लगाना, झूला झूलना जैसी बहुत सी गतिविधियां होती है। विद्या भारती की योजना से इस वर्ष जुलाई माह का यह सप्ताह पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत है, इस कारण प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षा की बहनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर रंगोली एवं भैया द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी रविवार को ही रखा गया था। इस प्रतियोगिता का निर्णय भी नीता गोस्वामी एवं वैभवी खंडेकर ने किया। विद्यालय की बालिका शिक्षा प्रमुख रुचि शुक्ला ने बताया की तीज का पर्व सुहाग का प्रतिक होता है। सभी अभिभावक बहनो को कार्यक्रम के अंत मे सुहाग का विवरण कर विदा किया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26