राजधानी

Image Alt Text

पहली पंक्ति में बैठेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

राजधानी

विधानसभा में पांच विधायकों की बैठक व्यवस्था बदली

- 46 पर थे भूपेन्द्र सिंह, अब भी पहली पंक्ति में लेकिन सीट नं. 159 

भोपाल। सोमवार से शुरू होने जा रहे मप्र विधानसभा के मानसून सत्र से भाजपा प्रदेश निर्वाचित हो चुके बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित 5 विधायकों की बैठक व्यवस्था बदली गई है। खंडेलवाल को चौथी पंक्ति से निकालकर पहली पंक्ति में खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की सीट पर लाया गया है। जबकि भूपेन्द्र सिंह को सीट नंबर 159 आवंटित हुई है, जो पहली पंक्ति में है, लेकिन प्रतिपक्ष की सीटों के निकट है। 

विगत शीतकालीन सत्र तक हेमंत खंडेलवाल को सीट क्रमांक 68 आवंटित थी। इस सीट पर अब नीमच विधायक दिलीप परिहार बैठेंगे। सीट क्रमांक 159 पर पहले विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक के लिए आवंटित थी। अब वे सीट क्रमांक 50 पर श्री खंडेलवाल के पीछे दूसरी पंक्ति में बैठेंगे। सीट क्रमांक 50 पर अब तक पूर्व मंत्री और सांची विधायक प्रभुराम चौधरी को आवंटित थी। लेकिन अब उन्हें सीट क्रमांक 68 (पहले हेमंत खंडेलवाल) आवंटित की गई है। 


सत्र से पहले बढ़ी सुरक्षा-व्यवस्था

विधानसभा के मानसून सत्र से 48 घंटे पहले ही विधानसभा परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।  शनिवार को सुरक्षा प्रबंधों की तैयारी और पूर्वाभ्यास हो चुका है। सत्र से पहले विधानसभा सचिवालय द्वारा परिसर में विधायकों द्वारा नारेबाजी और प्रदर्शन के संबंध में निकाले गए प्रतिबंध आदेश के बाद विपक्ष जोरदार प्रदर्शन की तैयारी में है। विपक्ष की तैयारियों के चलते परिसर में प्रवेश के नियम सख्त किए गए हैं। 

सत्र के दौरान विधानसभा में प्रवेश के नियम 

विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों में लाल, पीली या नीली बत्ती (फ्लैश लाइट) नहीं लगी होनी चाहिए। हूटर लगे वाहन भी परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

- केवल आरटीओ से अनुमति प्राप्त एलपीजी और सीएनजी वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। 

- अनाधिकृत गैस चलित या बिना नंबर के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित। 

- सत्र के दौरान ऑटो-रिक्शा को परिसर में प्रवेश नहीं। 

- विधायकों की ड्यूटी में लगे अंगरक्षकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

 - भारी हथियारों से लैस अंगरक्षक भी परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

- वैध पास धारक अंगरक्षकों और सहायकों के बैठने की व्यवस्था नए शेड में रहेगी। 

- विशेष आगंतुक और मंत्रियों को गेट नंबर एक या तीन से प्रवेश मिलेगा।

- विधानसभा अध्यक्ष, विधायक और अधिकारी गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे और गेट नंबर 3 से बाहर निकलेंगे।

- पत्रकारों और दोपहिया वाहन पासधारकों को गेट नंबर 5 से प्रवेश और निकास की अनुमति होगी।