Breaking News:
राजधानी
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र कल से
राजधानी
सरकार लाएगी अनूपूरक बजट, सदन सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का 12 दिवसीय मानसून सत्र सोमवार, 28 अगस्त से आरंभ होगा। इस दौरान सदन की कुल 10 बैठकें होंगी। सत्र को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। वहीं विधानसभा परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।
विधानसभा सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट लाएगी। वहीं विपक्ष भी ओबीसी आरक्षण, अजा-अजजा अत्याचार, बेरोजगारी, विभागीय भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
12 दिवसीय सत्र में होंगी 10 बैठकें
विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह के अनुसार बारह दिवसीय मानसून सत्र में सदन की कुल 10 बैठेकें होंगी। बजट सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में तारांकित प्रश्न 1718 एवं अतारांकित प्रश्न 1659 कुल 3377 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं। ध्यानाकर्षण की 226, स्थगन प्रस्ताव की एक, अशासकीय संकल्प की 23, शून्यकाल की 65, नियम -139 की एक सूचना प्राप्त हुई है। तीन शासकीय विधेयक भी प्राप्त हुए हैं।
सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने देखी तैयारियां
मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा के सोमवार से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र की शुरूआत से पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने सत्र के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26