Breaking News:
राजनीति
भाजपा नेताओं-पदाधिकारियों ने बूथों पर सुना ‘मन की बात’
राजनीति
मुख्यमंत्री शाहपुरा मंडल के बूथ क्र. 202 पर रहे उपस्थित
भोपाल। भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शाहपुरा मंडल के वार्ड क्रमांक 50, बूथ क्रमांक-202 के शील पब्लिक स्कूल गुलमोहर में और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पाढर मंडल के बूथ क्रमांक 339 पर कार्यक्रम सुना।
इसी क्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रायसेन जिले के सांची विधानसभा के खरवई मंडल के बूथ क्रमांक 88 में, सांसद वीडी शर्मा ने करूणाधाम मंडल के वार्ड क्र 27, कोटरा कमला नगर, कम्युनिटी हॉल, बूथ क्र. 48 में एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भोपाल ग्रामीण जिले के हर्राखेडा मंडल के गुनगा बूथ के बूथ क्रमांक 209 स्थित सामुदायिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इसी तरह केंद्रीय व प्रदेश शासन के मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकताओं ने प्रदेश के बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।
लोकतंत्र और देशभक्ति को सशक्त बनाने वाला कार्यक्रम:डॉ. यादव
‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र और देशभक्ति को सशक्त बनाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास यात्रा में हम सबको सहभागी बनना चाहिए। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर कोने की सकारात्मक जानकारियां साझा होती हैं और आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भोपाल की स्वच्छता उपलब्धि पर चर्चा कर इसकी सराहना की है। भोपाल की स्वच्छता और रातापानी टाइगर रिजर्व की चर्चा मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री ने चंदेरी और महेश्वरी साडिय़ों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया है। मध्यप्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सावन और राखी के महत्व पर कहा कि बेटियां दो घरों की शोभा होती हैं। मध्यप्रदेश सरकार बहन-बेटियों को सम्मान देने और उन्हें आर्थिक रूप से और सशक्त बनाने के लिए रक्षाबंधन पर सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को 250 रूपए उपहार देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने एक पेढ़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26