Breaking News:
मध्यप्रदेश
जिला शाखाओं से हो रहा घाटा, फिर भी लाभ में अपैक्स
मध्यप्रदेश
ऋण वितरण अधिक, वसूली कम, वर्ष 2023-24 में 25 में से घाटे में रहीं 16 शाखाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश रा’य सहकारी बैंक (अपैक्स) की प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में कुल 25 शाखाएं हैं। ऋण वितरण अधिक और वसूली कम होने से विगत वर्षों में लगभग एक तिहाई या अधिक शाखाएं हर साल घाटे में रही हैं। वर्ष 2023 में लगभग दो तिहाई 16 शाखाएं नुकसान में रहीं। इसके बावजूद समग्र रूप से मप्र रा’य सहकारी बैंक मार्यादित, भोपाल लाभ में है। इस तरह की जानकारी मप्र विधानसभा में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक यादवेन्द्र सिंह द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में उपलब्ध कराई है।
विगत चार वर्षों में घाटे में चल रहीं सात जिला शाखाएं
घाटा वित्तीय वर्ष 2021-22
शाखा कुल घाटा
इब्राहिमपुरा, भोपाल 4.68 लाख
कोलार रोड, भोपाल 70.84 लाख
बीमा नगर, इंदौर 44.85 लाख
रामपुर, जबलपुर 13.07 लाख
लश्कर, ग्वालियर 207.04 लाख
सिटी सेंटर, ग्वालियर 3.58 लाख
बुरहानपुर 8.35 लाख
कुल 352.41 लाख
घाटा वित्तीय वर्ष 2022-23
शाखा कुल घाटा
इब्राहिमपुरा, भोपाल 8.60 लाख
कोलार रोड, भोपाल 66.89 लाख
बीमा नगर, इंदौर 59.84 लाख
रामपुर, जबलपुर 18.35 लाख
लश्कर, ग्वालियर 431.62 लाख
सिटी सेंटर, ग्वालियर 62.17 लाख
बुरहानपुर 14.53 लाख
कुल 662 लाख
घाटा वित्तीय वर्ष 2023-24
शाखा कुल घाटा
एमपी नगर, भोपाल 53.08 लाख
पिपलानी, भोपाल 36.01 लाख
इब्राहिमपुरा, भोपाल 58.49 लाख
हमीदिया रोड, भोपाल 10.51 लाख
कोटरा-सुल्तानाबाद, भोपाल 13.98 लाख
गुलमोहर, भोपाल 35.07 लाख
कोलार रोड, भोपाल 86.66 लाख
अवधपुरी, भोपाल 61.84 लाख
करोंद, भोपाल 85.44 लाख
निहालपुरा, इंदौर 12.41 लाख
बीमा नगर, इंदौर 101.11 लाख
रामपुर, जबलपुर 70.06 लाख
नेपियर टाउन, जबलपुर 33.88 लाख
सिटी सेंटर, ग्वालियर 66.23 लाख
फ्रीगंज, उज्जैन 46.46 लाख
बुरहानपुर 97.56 लाख
कुल 868.56
घाटा वित्तीय वर्ष 2024-25
शाखा कुल घाटा
इब्राहिमपुरा, भोपाल 46.51 लाख
गुलमोहर, भोपाल 31.09 लाख
कोलार रोड, भोपाल 12.33 लाख
करोंद, भोपाल 45.50 लाख ्र
बीमा नगर, इंदौर 43.24 लाख
रामपुर, जबलपुर 75.04 लाख
लश्कर, ग्वालियर 1241.11 लाख
सिटी सेंटर, ग्वालियर 59.49 लाख
बुरहानपुर 68.04 लाख
कुल 1622.35
बंद नहीं होंगी घाटे में चल रही शाखाएं
मंत्री ने उत्तर में बताया कि हानि में चल रहीं शाखाएं बैंक की अमानत शाखाएं हैं, जो अमानतों का संकलन कर बैंक मुख्यालय को अमानत प्रेषित करती हैं। इन अमानत का निवेष एवं ऋण व्यवसाय मुख्यालय स्तर से किया जाता है। अमानतों पर मुख्यालय द्वारा ही शाखाओं को ब्याज का भुगतान किया जाता है। इन शाखाओं द्वारा अधिक ब्याजदर पर अमानतें संकलित की गई हैं। करेंट और सेविंग अमानतों का अनुपात बहुत कम है। शाखाओं द्वारा अमानतों पर भुगतान की गई राशि की प्रतिपूर्ति स्थानांतरण मूल्य प्रणाली के अंतर्गत मुख्यालय द्वारा भुगतान की गई ब्याज राशि से की जाती है। मंत्री श्री सारंग ने उत्तर में कहा है कि बैंक व्यवसाय में वृद्धि एवं ग्राहक को निकटतम स्थान से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दिए जाने के कारण से हानि में चल रहीं शाखाओं को बंद नहीं किया जा रहा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26