Breaking News:
राजधानी
विधानसभा में मनेगी दिवंगत मुख्यमंत्रियों और विधानसभा अध्यक्षों की जयंती-पुण्यतिथि
राजधानी
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष तोमर की पहल पर बनी सहमति
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में अब रा’य के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों और विधानसभा अध्यक्षों की जयंती और पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि-पुण्य स्मरण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सोमवार को विधानसभा में सत्र से पहले हुई कार्यमंत्रणा समिति में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर यह निर्णय लिया गया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब प्रदेश के सभी दिवंगत पूर्व विधानसभा अध्यक्षों एवं मुख्यमंत्रियों की जन्मजयंती एवं पुण्यतिथि विधानसभा में मनाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रियों और सदस्यों की उपस्थिति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष/मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया जाएगा। बैठक में मानसून सत्र,2025 के कामकाज के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायक अजय बिश्नोई, सुश्री मीना सिंह मांडवे, हरिशंकर खटीक,राजेन्द्र भारती, यादवेन्द्र सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने किया अध्यक्ष का अभिवादन
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से पूर्व मानसून सत्र के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर के कक्ष में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अध्यक्ष श्री तोमर को पुष्प गु‘छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री और अध्यक्ष प्रदर्शनी का शुभारंभ
विधानसभा के सेंट्रल हॉल में सोमवार को जल गंगा संवर्धन अभियान सदनीरा प्रदर्शनी का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति में किया गया। इसके बाद सदस्यों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26