Breaking News:
राजनीति
पटवारी का दावा: 10 साल में जहरीली शराब से 1330 लोग मरे
राजनीति
-सरकार की शराब नीति पर उठाए सवाल
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा के मानसून सत्र के बीच प्रदेश में जहरीली शराब का मुद्दा उठा दिया है। पटवारी ने दावा किया है कि पिछले 10 साल में जहरीली शराब पीने से 1330 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। उन्होंने मप्र सरकार की शराब नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘शराब उदारीकरण नीति’ ने शराब माफिया को बेलगाम कर दिया है और इसका खामियाजा प्रदेश की जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने जहरीली शराब की घटनाओं की न्यायिक जांच की मांग की है।
पटवारी ने 2024-25 में रतलाम, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन सहित कई जिलों से सामने आ रही नकली शराब से मौतों की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में शराब माफिया बेलगाम हो चुके हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में प्रदेश में शराब पीने वालों की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की शराब नीति पर पुनर्विचार किया जाए और शराब पर नियंत्रण के लिए एक ठोस एवं प्रभावी नीति बनाई जाए। शराबबंदी वाले क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और धार्मिक स्थलों की परिधि में शराब दुकानों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26