Breaking News:
राजनीति
अपनी करनी से रसातल की ओर बढ़ रही कांग्रेस : शिवप्रकाश
राजनीति
संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक
भोपाल। कांग्रेस अपनी करनी से रसातल की ओर बढ़ रही है। जनता और क्षेत्र के विकास के लिए और क्या बेहतर हो सकता है इसको लेकर कार्य करें और रणनीति बनाएं। भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है। देश की जनता हमें इसलिए सेवा का अवसर प्रदान करती है, क्योंकि हम देश प्रथम और स्वयं को गौण रखकर कार्य करते हैं। हमें अपने आचरण और व्यवहार से जनता का दिल जीतना है। अपने-अपने बूथ में लोगों को और अधिक संख्या में जोडक़र सशक्त बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मध्यप्रदेश की सरकार एक आदर्श सरकार बनें, इसके लिए विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करना होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
हर वर्ग तक पहुंचाना है सरकार की उपलब्धियां: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता और प्रदेश के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। विधायक अपने क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाएं भाजपा सरकार उन्हें पूरा करेगी। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करना है। क्षेत्र के विकास में सरकार की ओर से जो भी कार्य अपेक्षित होंगे उसकी रणनीति बनाकर कार्य करें। जनप्रतिनिधिगण भाजपा सरकार और अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों का लेखा जोखा बनाकर जनता के सामने रखें और बताएं कि भाजपा सरकारें जनता के हितों के लिए कार्य कर रही हैं।
कांग्रेस के जनता के मुद्दों से मतलब नहीं: खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस को जनता के किसी भी मुद्दे से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस समाज में झूठ और भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है, इसलिए सदन में आप सभी को तथ्यों के साथ कांग्रेस के आरोपों का जवाब देकर उन्हें बेनकाब करना है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्हें विश्व के 27 देशों का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री यह सम्मान प्राप्त कर वैश्विक स्तर पर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि आप सभी क्षेत्र के सम्मानित विधायक हैं। जनता की सेवा के लिए आप राजनीति में आए हैं। पार्टी की गतिविधियों में जनप्रतिनिधि अपनी भागीदारी और अधिक सुनिश्चित करें। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मंच पर उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26