Breaking News:
राजनीति
पहली कक्षा से लागू हों एनसीईआरटी की किताबें
राजनीति
अजय सिंह ने उठाया मनमानी फीस वसूली का मुद्दा, कहा
भोपाल। विधायक अजय सिंह ने मंगलवार को ध्यानाकर्षण के माध्यम से प्रदेश के निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। शिक्षा माफिया के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य किए जाने की भी मांग की।
उत्तर में मंत्री उदयप्रताप ने कहा कि स्कूलों में अनुचित फीस वसूलने को लेकर प्रदेश में अधिनियम लागू है। उन्होंने कहा, फीस वसूली को लेकर जानकारी अपलोड करने के लिए 8 अगस्त की समय सीमा तय है। इसके बाद जो स्कूल जानकारी अपलोड नहीं करेंगे, उन पर कलेक्टर कार्रवाई करेंगे। मंत्री ने कहा कि हमने निजी स्कूलों द्वारा अतिरिक्त वसूली गई फीस वापस कराने का काम किया है। स्कूलों पर कार्रवाई की है। निजी स्कूलों के मामले में कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा कार्रवाई की जाती है। इस मामले में 106 शिकायत मिल चुकी हैं, जिसमें फीस वापस कराई गई है और जुर्माना भी लगाया गया है।
अब हर साल बदलती है किताबें
अजय सिंह ने कहा कि पहले बड़े की किताबों से छोटा भाई पढ़ लेता था, लेकिन आज स्थिति ऐसी है कि हर साल किताब बदलती है। अगर विद्यार्थी नई किताब नहीं खरीदते तो अभिभावकों को परेशान किया जाता है। निजी स्कूल साफ-साफ कह रहे हैं कि आपको इसी केंद्र से किताबें खरीदना है। ड्रेस खरीदना है। लूट मची हुई है। नियम बहुत बन जाते हैं, पर इसको ध्यान में रखना होगा कि अभिभावक से लूट न हो। अजय सिंह ने कहा,- मंत्री जी ेकभी नाती-पोते स्कूलों में पढऩे जाएंगे तो उन्हें भी निजी स्कूलों की लूट का शिकार बनना पड़ेगा। मंत्री ने इस पर कड़े से कड़े नियम लागू करने और बच्चों के हित में फैसला लेने की बात कही।
मंत्री विजय शाह को लेकर हुआ हंगामा
विधानसभा में मंत्री विजय शाह के आने पर विधायक सोहन लाल बाल्मिकी ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- जिन्होंने सेना का अपमान किया, ऐसे व्यक्ति को सदन में आने का अधिकार नहीं है। इस पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस हो गई। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने सदस्यों को बैठने के लिए कहा लेकिन कांग्रेस विधायक शाह को सदन से बाहर करने की मांग करते हुए हंगामा करते रहे।
जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप
उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पानी से जुड़े इस मिशन में इतना भ्रष्टाचार हुआ है, जिस पर लंबे समय तक बहस हो सकती है। उन्होंने मंत्री से सत्यापन की मांग की। कटारे ने भोपाल में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में हुए अतिक्रमण और कब्जे का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि सेवनिया गौड़ में सेंट्रल पार्क झील के एफटीएल एरिया के 30 मीटर से लगा है। इस पर नगरीय विकास विभाग आपत्ति कर चुका है लेकिन राजेश शर्मा के इस प्रोजेक्ट से जोडऩे के बाद यहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के दूसरे सदस्यों ने भी अपनी बात रखी।
विधायकों पर एफआईआर का विरोध, विपक्ष का बहिर्गमन
विधायकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाकर कांग्रेस सदस्यों ने बहिर्गमन किया। हरदा लाठीचार्ज मामले में कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने ध्यानाकर्षण लगाया था। उन्होंने कहा कि उस दिन मुझे भी मारने की तैयारी थी। बाहर की पुलिस बेकाबू सांड की तरह व्यवहार कर रही थी। कुछ स्थानीय अधिकारी मुझे जानते थे, इसलिए मैं बच गया। इस मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला है, कार्रवाई की जा रही है। विपक्ष की ओर से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। भाजपा विधायक प्रदीप लारिया ने सदन में वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाए जाने का मामला उठाया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26