Breaking News:
राजनीति
भैंस बने दो कांग्रेसी विधायक, नेता प्रतिपक्ष ने बजाई बीन
राजनीति
@hiddenpicture-news
https://youtube.com/shorts/HPMsWUApxXM?si=PPpqcTIhVNS6QL14
विधानसभा में दूसरे दिन भी विपक्ष का रोमांचक प्रदर्शन
भोपाल। 27 ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना में पारदर्शिता जैसी अन्य मांगों को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने सत्र के दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। मंगलवार को विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में दो कांग्रेस विधायकों ने भैंस के चेहरे का मास्क लगाकर और काला कपड़ा पहनकर भैंस का मंचन किया। जबकि नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार सहित अन्य कांग्रेसी विधायकों ने भैंस बने कांग्रेसी विधायकों के सामने बीन बजाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन के माध्यम से वे भैंस के रूप में सरकार को बताकर उसे जगाने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष सरकार के सामने मुद्दे रख रहा है, लेकिन सरकार उन पर निर्णय नहीं ले रही है। इससे पहले सोमवार को भी कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा में प्लास्टिक के गिरगिट लाकर प्रदर्शन किया था।
गिरगिट और भैंस बनकर प्रदर्शन मर्यादा विरुद्ध: मुख्यमंत्री
कांग्रेस के अनूठे तरीकों से प्रदर्शनों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘आप ढाई लाख लोगों के बीच से चुनकर आए हैं, मर्यादा में रहकर अपनी बात कहिए। जब आप भैंस या गिरगिट का रूप धरते हैं, तो उन प्राणियों पर दया आती है कि मनुष्य उनका रूप धरकर क्या साबित करना चाहता है।’ उन्होंने कहा, उनका (कांग्रेस) चरित्र आजादी के बाद से ही रंग बदलने वाला रहा है और उनके समय में प्रदेश का विकास अवरुद्ध रहा। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार निश्चित रूप से ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन विभागों में कोर्ट की रोक नहीं है, वहां आरक्षण लागू किया जा चुका है। जहां मामला न्यायालय में लंबित है, वहां भी सरकार लिखित रूप से 27 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन कर रही है।
कांग्रेस ने किया था जातिगत जनगणना रोकने का पाप
जातिगत जनगणना पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछड़ों की जातिगत जनगणना को रोकने का पाप कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। इसके बाद इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों ने भी इस विषय पर कोई पहल नहीं की। जबकि भाजपा सरकार समाज में संतुलन और न्याय सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना करवा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार न केवल ओबीसी वर्ग बल्कि सामान्य वर्ग के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रति समान रूप से संवेदनशील है और सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
ये दो कांग्रेस विधायक बने भैंस
मंगलवार को विपक्ष के प्रदर्शन में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह और आगर-मालवा की सुसनेर विधानसभा सीट से विधायक भैरों सिंह बापू भैंस का मुखौटा लगाकर और काला पकड़ा बांधकर भैंस बने। इससे पहले शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के इसी तरह के अनूठे प्रदर्शन में महिदपुर विधायक दिनेश जेन बॉस को कुंभकरण बनाया गया था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26