Breaking News:
राजनीति
बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता करें भाजपा कार्यकर्ता
राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- संकट की घड़ी में पीडि़तों के साथ खड़ी है सरकार
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावितों लोगों की सहायता करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में भाजपा की संवेदनशील प्रदेश सरकार पीडि़तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बीते दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर बाढ़ एवं जलभराव होने की जानकारी मिली है। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की संवेदनशील प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है। स्थानीय प्रशासन भारी बारिश से पीडि़त नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के साथ ही उनकी हरसंभव सहायता के लिए मौके पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि सरकार के साथ वे भी संकट की इस घड़ी में लोगों की सेवा के लिए आगे आएं और अपने आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश में फंसे लोगों की हरसंभव सहायता करें।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26