Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

नशा आर्थिक नुकसान ही नहीं बल्कि जीवन की दिशा भी भटकाता है: पुलिस कमिश्रर

राजधानी

नशे से दूरी अभियान का राजधानी में आयोजित समापन समारोह में अशासकीय संस्थाओं और मैदानी कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

भोपाल। नशा परिवार में भारी तबाही लाता है। यह व्यक्ति को अपने उद्देश्यों से भटका भी देता है। यह विचार पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने व्यक्त किए। वे पुलिस मुख्यालय के आदेश पर शुरु किए गए नशे से दूरी है जरुरी अभियान के समापन अवसर में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अभियान में हिस्सा लेने वाले अशासकीय संस्थाओं और मैदानी कर्मचारियों को सक्रिय रूप से भागीदारी लेने पर पुरस्कृत भी किया गया। 

पुलिस मुख्यालय की तरफ से 15 से 30 जुलाई के बीच यह अभियान चलाया गया था। जिसमें सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों में कई आयोजन किए गए। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर के अलावा एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी और पंकज श्रीवास्तव समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा कि नशा न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि जीवन की दिशा भी भटका देता है। इस कारण हमारे देश की प्रगति में भी बाधा बनता है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम सब मिलकर दृढ़ संकल्प लें—न तो स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करेंगे और न ही अपने आस-पास किसी को ऐसा करने देंगे। समाज तभी सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध बन सकेगा, जब हम मिलकर इस नशे के जहर को जड़ से समाप्त करने का बीड़ा उठाएंगे। समापन अवसर पर संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंत्रोच्चार किया। जबकि झाबुआ से आई कलाकारों की टीम ने नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मनमोहक मंचन दिया। 

इन थाना क्षेत्रों में हुए आयोजन

अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग, शैक्षणिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित चित्रकला, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं आयोजित किए गए। थाना प्रभारियों ने विविध गतिविधियों में खेल, संवाद, शपथ, नुक्कड़ नाटक, रैली, चित्रांकन, सोशल मीडिया पोस्टिंग आदि ने अभियान को जन-जन तक पहुँचाया। प्रदेश व्यापी अभियान के तहत बुधवार को चूनाभट्टी क्षेत्र के हकीम सैय्यद जियाउल हसन शासकीय स्वशासी यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। एसआई कमलेंद्र चौबे की अगुवाई में यह किया गया। इसी तरह जहांगीराबाद पुलिस ने चरक अस्पताल में भर्ती मरीजों को नशा को लेकर जागरुक किया। हनुमानगंज पुलिस ने दवा बाजार तथा इब्राहिम गंज मे नशा छोडने सुझाव दिये गये और लोगों से सलाह भी मांगी गई। बागसेवनिया पुलिस ने केंद्रीय संस्कृत संस्थान के छात्रों को नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता के लिये चलाये जाने वाले विशेष अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ।