Breaking News:
राजनीति
विकास और विश्वास से कार्यकर्ता जीतें जनता का मन
राजनीति
प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर हुई भाजपा की कामकाजी बैठक, मुख्यमंत्री बोले
भोपाल। प्रदेश और जिले के विकास को सुनिश्चित करने में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के जन-जन तक पहुंचाने में सरकार का सहयोग करें। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को और बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए जुटें। विकास और विश्वास से कार्यकर्ता जनता का मन जीतें। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जन-जन को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें। बुधवार, शाम मुख्यमंत्री निवास में प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति में हुई भाजपा की कामकाजी बैठक में यह बात मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में चलाई जा रही योजनाओं की विभागवार सूची लेकर जनता के बीच जाएं और जिस व्यक्ति को जिस योजना का पात्र पाएं, उसे उसका लाभ दिलाने का प्रयास करें। बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला भी मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26