Breaking News:
राजधानी
प्रतिपक्ष के विरोध के बीच श्रम संशोधन विधेयक पारित
राजधानी
विधानसभा में चौथे दिन भी जारी रहा कांग्रेस विधायकों का हंगामा और विरोध प्रदर्शन
भोपाल। मप्र विधानसभा ने गुरूवार को श्रम संशोधन विधेयक पारित कर दिया। श्रम विभाग के संशोधित नियमों के अंतर्गत मप्र में स्थापित उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को हड़ताल से डेढ़ महीने पहले प्रबंधन को सूचना देनी होगी।
विपक्ष ने इसे इसे श्रमिकों का शोषण बढ़ाने वाला बताकर इसका विरोध किया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से बहिर्गमन भी किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस विधेयक से मजदूरों का हड़ताल और आंदोलन करने का अधिकार छिन जाएगा। यह ठेका प्रथा को बढ़ावा देने वाला है। कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि भाजपा पूंजीवादियों की सरकार है और पूंजीवादियों के लिए काम करती है। श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह विधेयक मजदूरों के हित में है।
कर्मचारी लायसेंस नियम संशोधित, ठेकेदारों को राहत
विधेयक में ठेकेदारों के लिए कर्मचारियों को रखने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। ठेकेदारों के लिए 20 कर्मचारियों की लिमिट को बढ़ाकर 50 कर दिया है। इसी प्रकार कारखानों के लिए दिए जाने वाले लाइसेंस नियमों में संशोधन कर कर्मचारी संख्या की लिमिट को 40 कर दिया है।
ध्यानाकर्षण के दौरान कानून व्यवस्था पर हंगामा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन में प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से उत्तर में मंत्री नरेंद्र पटेल ने कहा कि प्रदेश में चाक चौबंद कानून व्यवस्था है। सख्ती से अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। सिंघार बोले- शारिक मछली को छुड़ाने का काम सरकार के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23000 से ज्यादा बेटियां-महिलाएं लापता हैंं। प्रदेश के बड़े अपराधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, विधायकों पर केस हुए 72 घंटे से अधिक हो चुका है, लेकिन सरकार फैसला नहीं कर पाई है। विधायक फूल सिंह बरैया ने थाने में फांसी लगाने वाले एएसआई के मामले को उठाया। विधायक विधायक जयवर्धन सिंह ने झाबुआ जिले से विधायक सेना महेश पटेल के बेटे का मामला उठाया । इस दौरान मंत्री नरेन्द्र पटेल ने उज्जैन में धार्मिक तनाव को लेकर कहा कि यह बड़ी घटना नहीं थी सिर्फ एक जुलूस के रूट को लेकर लाया गया मामला था। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने सरकार की ओर से गलत जानकारी देने का आरोप लगाए। सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायक ने नारेबाजी करते हुए गर्भगृह तक पहुंच गए और बाद में बहिर्गमन किया। विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने पन्ना जिले के राजस्व और वन सीमा विवाद को लेकर ध्यानाकर्षण लगाया।
मंत्री ने सदन में दी मालेगांव के फैसले की जानकारी
कानून व्यवस्था को लेकर सदन में हंगामे के बीच लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने सदन को जानकारी दी कि मालेगांव बम धमाका मामले में पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर सहित अन्य सभी आरोपियों को न्यायालय ने बरी कर दिया है और इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि हिंदू आतंकवाद नाम की कोई बात नहीं है।
भोपाल में खुली डीपी से मर रहे लोग
विधायक आतिफ अकील ने भोपाल शहर में बिना ढक्कन के खुले ट्रांसफार्मर से हो रही मौतों का मुद्दा उठाया।उन्होंने कहा कि विधानसभा ने मौतों का आंकड़ा गलत दिया है। उनके क्षेत्र में चार मौत हुई हैं, जबकि सरकार की ओर से एक मौत बताई गई है। इसी प्रकार करंट से हुई 5 वर्षीय बच्ची आयसा की मौत पर मुआवजा नहीं देने की बात कही। मंत्री तोमर ने कहा कि बच्ची के परिजनों को मुआवजा दे दिया है। इसी प्रश्न के साथ विधायक आरिफ मसूद ने ट्रांसफर्मार की फेंसिंग नहीं होने का मुददा उठाया। मंत्री तोमर ने कहा कि ट्रांसफार्मर बॉक्स के ढक्कन सहित अन्य सामान चोरी हो रहा है। उन्होंने बताया कि 1400 बॉक्स बिना ढक्कन के होने की रिपोर्ट मिली है। भोपाल जिले में ट्रांसफार्मर की फेंसिंग और बॉक्स में ढक्कनों के लिए दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
हाथ में पुडिय़ा, गले में इंजेक्शन की माला पहने कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाजी
मप्र विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरूवार को भी कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गले में इंजेक्शन की माला पहनकर और हाथ में सांकेतिक नशे की पुडिय़ा पहनकर पहुंचे। प्रतिपक्ष ने राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में नशा कारोबार एवं कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। उधर राजधानी भोपाल में ड्रग्स तस्करी और लव जिहाद के मामले पर भी कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों के साथ नारेबाजी कर कहा-‘यह मछली किसकी है।’
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26