व्यापार

Image Alt Text

अमेरिका से चर्चा कर टैरिफ संकट का समाधान निकाले सरकार: धर्मेंद्र शर्मा

व्यापार

भोपाल। अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए जा रहे 25 प्रतिशत टैरिफ को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि वह अमेरिकी सरकार के साथ टैरिफ पर चर्चा कर इस मुद्दे का समाधान निकाले। श्री शर्मा ने कहा कि अमेरिका का यह निर्णय भारतीय व्यापारियों, निर्यातकों और छोटे उद्यमियों के हितों के विपरीत है और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में असंतुलन पैदा कर सकता है। भारत अमेरिका को हर साल अरबों डॉलर के उत्पाद निर्यात करता है, जिनमें स्टील, एल्युमिनियम, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं। ऐसे में इन उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाना सीधे-सीधे भारतीय एमएसएमई सेक्टर को नुकसान पहुंचाने वाला कदम है।’ श्री शर्मा ने मांग की है कि अमेरिका के साथ वाणिज्यिक संवाद कर टैरिफ मुद्दे का समाधान निकाला जाए। भारतीय निर्यातकों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए विशेष आर्थिक सहायता दी जाए।एमएसएमई सेक्टर को टेक्नोलॉजी, गुणवत्ता, और ब्रांडिंग के क्षेत्र में विशेष समर्थन मिले और घरेलू बाजार को प्राथमिकता देते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को ठोस नीति में बदला जाए।