मध्यप्रदेश

Image Alt Text

वाहनों में कहीं से भी लगवाई जा सकेगी रेडियम पट्टी

मध्यप्रदेश

भोपाल। वाहनों में लगाया जाने वाला रिफ्लेक्टिव टेप (रेडियम पट्टी) और रियर मेकिंग प्लेट अब वाहन मालिक कहीं से भी लगवा सकेंगे। मप्र परिवहन विभाग ने इसके लिए कंपनी विशेष के एकाधिकार को समाप्त कर दिया है। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने मंत्रालय परिपत्र संख्या आरटी-11036/19/2021-एमवीके दिनांक 6 सितम्बर 2021 के संबंध में पात्रता शर्तों को लेकर आई आपत्तियों का उल्लेख करते हुए रिफ्लेक्टिव टेप और रियर मेकिंग प्लेट के निर्माताओं को पैनल में शामिल करने हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (एओआई) के आमंत्रण को तत्काल प्रभाव से रद्द कर करने का आदेश जारी किया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल, चेयरमैन डॉ. जी.आर. शन्मुगप्पा और मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सीएल मुकाती ने मुख्य सचिव अनुराग जैन, परिवहन सचिव मनीष सिंह, परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया है।