Breaking News:
राजधानी
भारत सरकार के निर्देश पर मप्र ने शुरू की प्रक्रिया
राजधानी
युद्ध में पाकिस्तान का साथ देने वाले देश तुर्की की कंपनी से छिनेगा मेट्रो का काम
भोपाल। मप्र में भोपाल एवं इंदौर मेट्रो रेल परियोजना का काम देख रही तुर्की की कंपनी असिस इलेक्ट्रॉनिक से काम छीनना जा रहा है। केद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने मप्र सरकार को कंपनी का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए दिए हैं। इसके बाद एफसी निरस्त करने की प्रक्रिया की जा रही है। विधानसभा में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। तुर्की की कंपनी से काम छीनन का ऐलान तभी हो गया था, तब दो महीने पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुए विवाद के दौरान तुर्की ने दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ खड़ा होने का ऐलान किया था।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा कि भोपाल, इंदौर मेट्रो परियोजना के फेयर कलेक्शन सिस्टम के लिए किसी विदेशी कंपनी को टेंडर दिया गया। क्या उस कंपनी पृष्टभूमि की जांच की गई थी। कंपनी के टेंडर की फिर से समीक्षा कर निरस्त किया जा रहा है। जवाब में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम का टेंडर तुर्की में पंजीकृत कंपनी असिस इलेक्ट्रॉनिक्स को 19 जून 2024 में दिया गया था। कंपनी के पिछले कार्यों की तकनीकी तथा वित्तीय स्थिति की जांच की जाा रही है। केंद्र सरकार ने टेंडर निरस्त होने के निर्देश मिले हैं।
मप्र में निर्धारित समय से 6 साल देरी से चल रही है मेट्रो
मप्र में दोनों प्रमुख शहर भोपाल एवं इंदौर शहर में मेट्रो का काम 6 साल की देरी से चल रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सवाल के जवाब मेें बताया कि दोनों शहरो में मेट्रो रेल परियोजना के संपूर्ण कोरिडोर जून 2028 और दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि दोनों शहरों में मेट्रो परियोजनाओं की प्रारंभ में संचालन की सीमा नवंबर 2022 थी। वर्तमान में इंदोर में प्राथमिक चरण में संचालन प्रारंभ हो चुका है। भोपाल में भी परियोजना के प्राथमिक चरण का संचालन इसी साल शुरू होने का लक्ष्य है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26