राजनीति

Image Alt Text

प्रदेश में भ्रष्टाचार पर नहीं लग रहा अंकुश: पटवारी

राजनीति

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनता को गुमराह करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। 

पटवारी ने कहा कि शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल पर 5.70 करोड़ खर्च किए गए, लेकिन पोर्टल क्रेश हो गया। 4,503 शिक्षकों ने आवेदन किया, लेकिन 11,584 तबादले कर दिए गए।  पटवारी ने इसे तबादला उद्योग करार देते हुए कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था की नींव को हिला रहा है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में 33 फीसदी की वार्षिक वृद्धि हुई है, लेकिन न्याय की दर अत्यंत कम है। दलित और आदिवासी वर्ग पर अत्याचार लगातार जारी हैं, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।