राजधानी
वरुण कपूर बने जेल महानिदेशक
राजधानी
भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। जिमसें 1991 बैच के वरुण कपूर को जेल महानिदेशक पदस्थ किया है। जीपी सिंह गुरुवार को जेल महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। साथ ही मो शाहिद अवसार (1996) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन एवं भर्ती पदस्थ किया है। साथ ही पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भौरी का प्रभार भी सौंपा गया है।
तबादला आदेश में 2010 बैच के युसुफ कुरैशी को उप पुलिस महानिरीक्षक सायबर से हटाकर उप पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ पदस्थ किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
रवि गुप्ता विशेष पुलिस महानिदेशक बने
जेल महानिदेशक जीपी सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विशेष पुलिस महानिदेशक का एक पद रिक्त हो गया है। इस पद पर 1993 बैच के आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल सुरक्षा रवि गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक पदोन्नत किया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26