Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मुस्लिम बस्तियों में नया वक्फ कानून समझाएगी भाजपा

मध्यप्रदेश

राजधानी सहित प्रदेशभर में आज से बूथ स्तर पर होंगे स्थापना दिवस के कार्यक्रम

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में 6 अप्रैल, रविवार को पार्टी का स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाएगी। हर घर पर पार्टी का झंडा और बूथ स्तर पर सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी की नीति-नीतियों के साथ संगठन के विचार से प्राथमिक सदस्यों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। हालांकि इस बीच पार्टी मुस्लिम बस्तियों में पहुंचकर संशोधित वक्फ कानून के फायदे बताएगी। 

धनाढ्य नहीं गरीब मुसलमानों को मिलेगा फायदा: मध्यप्रदेश में स्थापना दिवस के कार्यक्रम सभी 65013 बूथों पर होना है। इस बीच मुस्लिम बस्तियों वाले बूथों पर भी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसमें मुस्लिम समाज के निर्धन वर्ग को विशेष रूप से बुलाया जाएगा। यहां मोर्चा के माध्यम से यह बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वक्फ कानून में किस तरह के संशोधन किए हैं। इस संशोधन से मुस्लिम समाज के जररूतमंद और गरीब वर्ग को अधिक फायदा मिलने वाला है, जो अब तक समाज के धनाढ्य और राजनीतिक पहुंच वाले लोग लेते रहे हैं। मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग को वक्फ बोर्ड के माध्यम से भविष्य में मिलने वाले फायदों और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। 

आयोजनों के बीच होंगे यज्ञ और भण्डारे 

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रमों के बीच पार्टी अलग-अलग प्रकार से आयोजन करेगी। राजधानी भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यज्ञ और भण्डारे का आयोजन किया गया है। इस दौरान उपस्थित लोगों को पार्टी और सरकार की योजनाओं को समझाया जाएगा। 

गांव और बस्ती में पहुंचेंगे नेता प्रतिनिधि

पार्टी के गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के क्रम में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गांव और बस्तियों में जाकर संगोष्ठियां करेंगे। मप्र में बने करीब एक करोड़ 75 लाख प्राथमिक सदस्यों को इन सम्मेलनों में शामिल कराया जाएगा। जहां उन्हें पार्टी के विचार से अवगत कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं को पार्टी, सरकारों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामों, योजनाओं और योजनाओं को  कामों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया जाएगा।  

अम्बेडकर जयंती के लिए विशेष तैयारी 

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पार्टी जनजातीय बस्तियों, सार्वजनिक स्थलों पर डॉ. अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम करेगी। मंडल स्तर पर कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा या तस्वीर पर माल्यार्पण, साफ-सफाई के आयोजन एवं संविधान की मूल प्रस्तावना और डॉ. अम्बेडकर के विचारों से लोगों को परिचित कराएगी। कांग्रेस पार्टी और उसके तत्कालीन नेतृत्व द्वारा डॉ. अम्बेडकर की उपेक्षा और उन्हें चुनाव नहीं जीतने देने जैसे प्रसंगों को पार्टी जनता को बताएगी।