Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजधानी

Image Alt Text

विपक्ष बोला सेना का अपमान, सत्तापक्ष ने बताया चीन-पाकिस्तान के दलाल

राजधानी

विजय शाह के सदन में पहुंचते ही उग्र हुआ विपक्ष, हंगामे के बीच विधानसभा की कार्रवाई 4 अगस्त तक स्थगित 

भोपाल। पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंत्री विजय शाह कर्नल सूफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान को सेना का अपमान बताते हुए कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल से ही सदन में हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री शाह पर सेना का अपमान बताते हुए इस विषय पर स्थगन पर चर्चा की मांग की। साथ ही मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की भी मांग की। कांग्रेस विधायकों ने आसंदी के पास पहुंचकर नारेबाजी की तो अध्यक्ष ने पहले 11.43 बजे से एक बजे तक स्थगित की। दोपहर एक बजे से ध्यानाकर्षण पर चर्चा शुरू हुई। लेकिन विपक्ष का हंगामा नहीं थमा तो दोपहर  1.24 बजे अध्यक्ष श्री तोमर ने सदन की कार्रवाई को 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया। 

प्रश्नकाल के दौरान सदन में मौजूद मंत्री विजय शाह को विधायक आरिफ मसूद द्वारा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग से संबंधित पूछे गए प्रश्न का उत्तर देना था। लेकिन इससे पहले ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य कांग्रेसी विधायकों ने शाह से इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि शाह ने भारतीय सेना का अपमान किया है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को शाह से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए। इस दौरान सत्तादल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर ही सेना का अपमान करने, आतंकवाद का समर्थन जैसे आरोप लगाते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चीन-पाकिस्तान का दलाल बता दिया। मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा, कांग्रेसनेताओं ने सर्जीकल स्ट्राइक को फर्जी बताया, सेना का अपमान किया, ये किस मुंह से बोलेंगे। दोपहर 1.01 बजे सदन की कार्रवाई फिर शुरू हुई तो सिंघार ने फिर से इसी मुद्दे को उठाया। विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कहा, परसों ही आतंक के विरोध में लोकसभा जो बिल पास हुआ है। कांग्रेस ने आतंक के समर्थन में बहिर्गमन किया। हंगामा थमता नहीं देख अध्यक्ष ने सदन की सहमति से ध्यानाकर्षण की सभी सूचनाओं को पढ़ा घोषित किया। अन्य जरूरी शासकीय कामों के साथ सदन की कार्यवाही को सोमवार तक स्थगित कर दिया। 


सिर पर खाद की बोरियां सिर पर रखकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन 

विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन भी विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद संकट का आरोप लगाते हुए सिर पर खाद का खाली बोरियां और नैनो खाद की प्रतीकात्मक बोतलें लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, प्रदेश के लाखों किसान खाद की लाइन में खड़े हैं, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है, एक तरफ बारिश का समय चल रहा है, दूसरी ओर किसानों को आवश्यक खाद तक नहीं मिल रही। सरकार किसानों को राहत देने की बजाय, नैनो खाद जैसे प्रयोगों के जरिए उनके साथ खिलवाड़ कर रही है। 

अध्यक्ष का आग्रह नहीं माने कांग्रेसी 

गर्भगृह में नारेबाजी कर कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस विधायकों से आग्रह करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जनहित के विषय चल रहे हैं। ध्यानाकर्षण की सूचनाएं चल रही हैं। कृपा करके अपने स्थान पर जाएं, सदन की कार्रवाई को आगे बढऩे दें। जनहित के विषयों को समाधान तक पहुंचने दें। विपक्ष के विधायक नहीं माने तो अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई को सोमवार तक स्थगित कर दिया।