राजधानी

Image Alt Text

कलेक्टर का आदेश लागू, बिना हेलमेट नहीं मिला पेट्रोल

राजधानी


भोपाल। भोपाल कलेक्टर द्वारा जारी आदेश पर शुक्रवार से जिले के पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया गया। कुछ पेट्रोल पंपों पर कलेक्टर के आदेश पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने संबंधी सूचना भी होर्डिंग पर लिखकर टांग दी है। 

कलेक्टर के आदेश पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलने के  चलते कई पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहनों की लम्बी लाइन नजर आई। कुछ ने हेलमेट मांगकर पेट्रोल भरवाया तो कुछ बिना पेट्रोल भरवाए ही लौट गए। 

वाहन चालकों से साझा किए हेलमेट 

बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने की जानकारी नहीं होने के चलते कई वाहन चालक वाहनों को खड़ाकर पेट्रोल डालने के लिए आग्रह करते नजर आए। लेकिन जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देकर पेट्रोल भरने से मना कर दिया तो ये वाहन चालक दूसरे वाहन चालकों से हेलमेट मांगते नजर आए। सभी पेट्रोल पंपों पर यही स्थिति रही। लोगों ने हेलमेट साझा कर बिना हेलमेट पहुंचे वाहन चालकों को पेट्रोल भरवाया।