राजनीति

Image Alt Text

विधानसभा में स्व. रविशंकर शुक्ल को पुष्पांजलि कार्यक्रम आज

राजनीति

भोपाल। मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा द्वारा शनिवार, 2 अगस्त को पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रात: 10.30 बजे से विधानसभा के सेन्ट्रल हॉल में होगा। इस अवसर  पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक एवं स्व. शुक्ल के परिजन एवं विधानसभा के अधिकारी/ कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।