राजनीति

Image Alt Text

दबाव और लालच से खरीदी जनजातीय लोगों की जमीन

राजनीति

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मंत्री राजपूत पर लगाया आरोप, विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण 

भोपाल। भाजपा नेता गोविंद सिंह राजपूत के बीच चल रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। विधायक भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से गोविंद सिंह राजपूत द्वारा आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा, दबाव और लालच देकर खरीदने, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का मामला शुक्रवार को ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया। उन्होंने आरोप लगया कि गोविंद सिंह ने 20 एकड़ शासकीय भूमि और 50 एकड़ जनजातियों की भूमि पर अवैध कब्जे सहित अवैध रूप से खरीदी गई 500 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री निरस्त किए जाने की मांग की। 

सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उनकी विधानसभा क्षेत्र की मालथौन तहसील के मालथौन, गंगउ, अण्डेला, बघोनिया सहित अनेक ग्रामों के अजा/अजजा सहित अन्य वर्गों की कृषि भूमियों पर अवैध कब्जा होने तथा प्रताडि़त नागरिकों द्वारा विगत 5 जुलाई को कलेक्टर और एसपी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपे जाने का मामला ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया।  

उन्होंने बताया कि गोवंदि सिंह राजपूत पुत्र बलवंत सिंह राजपूत, मालथौन सहित कुछ लोगों द्वारा स्थानीय पीडि़त लोगों की जमीनों पर कब्जा कर लिया है। कुछ लोगों की जमीन धमकाकर नियम विरुद्ध तरीके से रजिस्ट्री करा ली और कुछ लोगों की जमीन के कागज जबरन रखकर रजिस्ट्री का दबाव बनाया जा रहा है। गोविंद राजपूत सहित अन्य कब्जाधारियों की प्रताडऩा से तंग आगर 25 जुलाई को नीलेश पिता नत्थू आदिवासी ने आत्महत्या कर ली। जवाब में राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा ने शिकायत मिलने तथा आत्महत्या मामले में गोविंद राजपूत के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज होने की बात स्वीकारी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर तहसीलदार मालथौन ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इस बात से मना किया कि जमीनों पर अवैध कब्जा किए हैं अथवा डरा-धमकाकर रजिस्ट्री कराई गई हैं। भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल से अधिकारी भेजकर जांच की मांग की। 

विधानसभा पहुंचे कांग्रेस हरीश चौधरी, तोमर ने किया स्वागत 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के विधायक हरीश चौधरी शुक्रवार को विधानसभा की कार्रवाई देखने दर्शक दीर्घा में पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने श्री चौधरी की दीर्घा में उपस्थिति का उल्लेख करते हुए सदन की ओर से उनका स्वागत किया।